Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

VIDEO: हथौड़ा नहीं हाथ है ये, 60 सेकेंड में तोड़ दिए 122 नारियल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आमतौर पर देखा जाता है कि, हमें अगर कोई अखरोट भी तोडना होता हैं, तो इसके लिए भीं हमें काफी जहमत उठानी पड़ती है। लेकिन वहीँ अगर हम आपसे कहें कि कोई ऐसा भी शख्स है, जिसने 60 सेकेंड में 122 नारियल तोड़ दिया। तो क्या कहेंगे आप? हो सकता है आप एकपल को हमारी बातों पर यकीन न करें, लेकिन ये सच है।  इसे साबित करने के लिए हम एक वीडियो भी लाये है।

जी हां दरअसल, केरल के रहने वाले अभिश पी डोमिनिक ने एक साथ कई नारियल अपने हाथों से तोड़ दिए। अभिश का ये कारनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। अभिश ने एक के बाद एक सौ से अधिक नारियल एक मिनट में तोड़ दिए। डोमिनिक ने इससे पहले कोट्टयम सिटी में एक ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया था। इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।  अभिश ने इससे पहले लगातार 118 नारियल तोड़े थे।  बता दें की अब उन्होंने अपने इस पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी दीवार पर एक लंबी लाइन में 140 नारियल रखा होता है। अभिश का उत्साह बढाने के लिए बहुत से समर्थक वहां मौजूद होते हैं। जैसे ही अभिश ने नारियल तोड़ने के लिए तैयार होते हैं।  वैसे ही इनके फैन्स के तालियों की आवाजें तेज होने लगती है।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending