मनोरंजन
ZEE TV की ये एक्ट्रेस शादीशुदा एक्टर पर डाल रही थी डोरे, पत्नी ने सेट पर सबके सामने मारा चांटा
नई दिल्ली। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर शो ‘जिंदगी की महक’ की लीड जोड़ी करन वोहरा और समीक्षा जायसवाल की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो मस्त है ही। साथ ही साथ दर्शक इन्हें ऑफ स्क्रीन देखना भी काफी पसंद कर रहे है। करें भी तो क्यों न। आखिर ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन जितनी ही नजदीक और गहरी जो हो गई है।
जी हां रियल लाइफ में भी सीरियल के ये दो लव बर्ड्स अक्सर सेट पर फुर्सत के पल साथ बिताते देखे जाते हैं। इसकी वजह से दोनों के अफेयर की अफवाह भी उड़ चुकी हैं। हालांकि इन सब पर जब समीक्षा ने अपनी राय रखी, तो बखेड़ा खड़ा हो गया।
बॉलीवुड लाइफ’ के अनुसार, शो में ‘महक’ का किरदार निभा रहीं समीक्षा ने हाल ही में अपने दोस्तों के सामने खुलासा किया था कि वह करण को पसंद करती हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया था करण सिर्फ उनके क्रश हैं और कुछ नहीं। खबर उड़ते हुए जब करण की पत्नी के कानों में पहुंची तो वह सीधे सेट पर आ धमकीं।
और फिर खबर आई कि, एक्ट्रेस समीक्षा जायसवाल के साथ शो के लीड एक्टर करण वोहरा की पत्नी ने बदतमीजी की है। एक्टर की पत्नी बेला ने सेट पर सबके सामने समीक्षा को थप्पड़ मारा और उनके पति से दूर रहने की चेतावनी भी दी है।
हालांकि, एक्टर ने इन खबरों को खारिज कर दिया है और कहा है कि कोई जानबूझकर उनकी इमेज खराब करने के लिए झूठी खबर फैला रहा है। करण ने असल जिंदगी में लव मैरेज की है। उनकी पत्नी एक एयरलाइंस कंपनी में ग्रूमिंग हेड और ट्रेनर हैं। करण के भाई कुनाल वोहरा भी टीवी एक्टर हैं जो शो ‘ब्रह्मराक्षस’ में नजर आते हैं।
प्रादेशिक
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।
इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।
-
नेशनल2 days ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
नेशनल2 days ago
लखनऊ में इंडिया गठबंधन की पीसी में खड़गे का बड़ा एलान, ‘हम गरीबों को 10 किलो राशन देंगे’
-
नेशनल2 days ago
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
-
खेल-कूद2 days ago
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर