Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ट्रेंड #VIRUSHKA से खफा हुईं काजोल, बधाई देते हुए दे डाली ये नसीहत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जब से शादी हुई है तब से ही वे दोनों लगातार सोशल मीडिया से लेकर हर गली मोहल्ले की सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं।

बता दें कि, 11 दिसम्बर को कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी की सभी रस्मों को पूरा किया और सदा के लिए एक बंधन में बंध गए।anushka leadविराट-अनुष्का ने टसकनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में शादी की। यह रिजॉर्ट मिलान शहर से करीब 4-5 घंटे की दूरी पर है। ये जगह 800 साल पुराने एक गांव को रेनोवेट कर बनाई गई है। इस गांव को पूरी तरह नया लुक देकर अब यहां शादियां करवाई जाती हैं।

एक ओर जहां इनदोनों की शादी को लेकर पूरे देशभर में ववाही हो रही है। तो वहीँ दूसरी ओर bollywood की मोस्ट परफेक्ट एक्ट्रेस काजोल को इनकी एक बात बुरी लग गई।

जी हां। दरअसल, विराट- अनुष्का की शादी के बाद में सभी लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे है। उन्हीं में से एक है एक्ट्रेस काजोल। बाकी सब की तरह काजोल ने भी विरुष्का को शादी की ढेर सारी बधाइयां तो दी पर एक चीज पर नाराजगी भी व्यक्त कर दी। क्या आइये जानते है।

दरअसल, काजोल ने इनदोनो जोड़े को प्यार से बुलाने वाले नाम ‘विरुष्का’ पर एक ट्वीट किया।Image result for विराट अनुष्का शादीकाजोल ने ट्विटर पर लिखा, ”विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेस्ट ऑफ लक और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बहरहाल, आप दोनों के अपने-अपने नाम ‘विरुष्का’ से ज्यादा अच्छे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप दोनों की जोड़ी (Combo) साथ में आपकी जोड़ी कमाल करेगी।’’

Image result for विराट अनुष्का शादीबता दें कि शादी के बाद अब सभी को विरुष्का के ग्रैंड रिसेप्शन का इन्तेजार है। जिसमें क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सभी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। ये 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।Image result for विराट अनुष्का शादी

 

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending