Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में स्वाइन फ्लू से 90 मौतें : नरोत्तम

Published

on

मध्य-प्रदेश,स्वाइन-फ्लू,स्वास्थ्य-मंत्री-नरोत्तम-मिश्रा,विधानसभा,बीमारी

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश में जानलेवा वायरस स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को माना कि स्वाइन फ्लू अब तक 90 लोगों की जान ले चुका है। हालांकि, उन्होंने राज्य में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को संतोषजनक करार दिया। नरोत्तम ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में स्वाइन फ्लू से अब तक 90 मौतें हो चुकी हैं, वहीं 1,052 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच के बाद नतीजे सकारात्मक पाए गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि राज्य में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल के विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए प्रदेश में इस बीमारी से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की बात कही है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending