Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा को नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से मिलेगा : सिंधिया

Published

on

Loading

शिवपुरी, 24 नवंबर (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह नोटबंदी कर आम आदमी को परेशान किया है, जनता इसका जवाब वोटबंदी से देगी। कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को कोलारस में आयोजित जनाक्रोश रैली में सिंधिया ने बैलगाड़ी की सवारी की। उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार से किसान परेशान हैं। नोटबंदी के बाद देश की आर्थिक तरक्की रुक गई है। बेरोजगारी बढ़ी है और नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर किसान और ग्रामीणों पर पड़ा है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने नोटबंदी लागू की, उसी तरह अब जनता भाजपा को करार जवाब देते हुए वोटबंदी लाएगी।

सिंधिया ने आगे कहा, आज किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। फसल की लागत नहीं निकल रही है। इसके पीछे केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां दोषी हैं। फसलों की लागत बढ़ने के बाद भी समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कम हो गए हैं लेकिन देश में डीजल के दाम नहीं घटाए जा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद सिंधिया ने कहा, मप्र में किसानों के लिए लाई गई भावांतर योजना भ्रष्टाचार योजना है। इसका लाभ किसानों की बजाय व्याापारियों को मिल रहा है। इस योजना में चल रहे भ्रष्टाचार के कारण फसलों के दाम गिर गए हैं। किसानों को औने-पौने दामों में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।

सभा में सांसद सिंधिया ने किसान वर्ग से कहा कि वे केंद्र व राज्य सरकार से मुंगावली और कोलारस में होने वाले उपचुनाव में किए गए खर्च का पूरा हिसाब लें। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव मप्र के भविष्य का चुनाव है, इसलिए इन दोनों सरकारों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

Continue Reading

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन

Published

on

Loading

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। वो 72 साल के थे। सुशील मोदी पिछले छह महीनों से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका एम्स में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर तेजस्वी यादव और लालू यादव ने भी शोक जताया है।

अपने तीन दशकों से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील कुमार मोदी ने विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। वो लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद सहित सभी 4 सदनों के सदस्य रहने वाले बिहार के चंद नेताओं में से एक थे। उन्होंने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाला।

गृह मंत्री अमित शाह ने सुशील मोदी के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं. आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया. ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया. उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही. उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता. दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था. उन्होंने बिहार में पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए काफ़ी परिश्रम किया. बिहार के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे. ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!

पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है. बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है. आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!”

लालू यादव ने लिखा, “पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे. ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

तेजस्वी यादव ने लिखा, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूं. ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे. ॐ शांति ॐ.”

Continue Reading

Trending