Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

OMG! पोर्न स्टार ऐलेना से रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पड़ेगा जूझना

Published

on

Loading

रूस के राष्ट्रपति व्दादिमीर पुतिन को एक अनोखी चुनौती मिली है। अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए पुतिन को एक पोर्न स्टार ने चुनौती दी है। पोर्न स्टार ने अगले साल होने वाले चुनाव में पुतिन को चुनौती देने का फैसला किया है।

पूरे रूस में यह बात चर्चा का विषय है। बता दें, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर एक पूर्व पोर्न स्टार ऐलेना बर्कोवा ने उनके खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की घोषणा की है।

ऐलेना ने अपने चुनावी वादों में कहा है कि महिलाओं का यौन उत्पीडऩ करने वाले व्यक्ति को सरेआम फांसी की सजा दी जाएगी। 40 सेंटीमीटर से लंबी स्कर्ट पहनने को अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। साथ ही मर्दों को तलाक देने का अधिकार न हो, जिसके लिए अलग कानून बनाया जाएगा और सेक्स एजुकेशन और इसका एग्जाम भी पास करना जरूरी होगा।

बता दें कि पुतिन रूस के वर्तमान राष्ट्रपति हैं और आने वाले समय में होने वाले चुनाव में फिर किस्मत आजमाएंगे। वहीं ऐलेना बर्कोवा उनके सामने उम्मीदवार बनकर आने वाली हैं। वो एक मशहूर मॉडल व पोर्न स्टार रह चुकी हैं। बता दें कि पोर्न फिल्मों से निकल कर ऐलेना ने डोम-2 नामक रियलिटी टीवी शो में कदम रखा था। बाद में ऐलेना ने ड्रग्स रखने के मामले में सजा भी काटी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending