फोटो गैलरी
जानिए कौन हैं देश का नाम रोशन करने वालीं मानुषी छिल्लर
हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने विश्व के विभिन्न देशों की सुंदरियों को मात देते हुए मिस वर्ल्ड 2017 का ताज पहना। मानुषी को यह ताज चीन में पहनाया गया। मानुषी से पहले पहले रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और युक्ता मुखी यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
बहादुरगढ़ के बामनोली गांव की रहने वालीं मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। हालांकि दो दशक पहले उनका परिवार दिल्ली आ गया था। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने की सूचना के बाद गांव में खुशी की लहर है।
उनके पिता मित्रबसु छिल्लर भी एक डॉक्टर हैं। पिता की तरह मानुषी भी डॉक्टर बनना चाहती थीं। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वह अभी सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं।
मानुषी ने इसी साल 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता था। इस प्रतियोगिता में जम्मू एवं कश्मीर की सना दुआ पहली रनर-अप व बिहार की प्रियंका कुमारी तीसरी रनर-अप घोषित की गई थीं।
मानुषी को जब मिस इंडिया का खिताब मिला था तब उनके चाचा डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया था कि मानुषी की रुचि डांस, म्यूजिक और मॉडलिंग में थी। जब एमबीबीएस में दाखिला हुआ तो परिवार उसकी अन्य गतिविधियों का विरोध करने लगा, क्योंकि मेडिकल की पढ़ाई कठिन थी। इस पर मानुषी ने वादा किया तो उसकी अन्य गतिविधियों से पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
मानुषी से जब यह सवाल पूछा गया कि उनके अनुसार किस पेशे में सर्वाधिक वेतन मिलना चाहिये तो उनका जवाब था कि एक मां को सबसे अधिक सम्मान दिया जाना चाहिए। यह सबसे अहम काम है। जाहिर है इसमें पैसा नहीं दिया जा सकता लेकिन सम्मान भरपूर मिलना चाहिये।
फोटो गैलरी
ब्लैक ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने दिखाया जलवा, कातिल अदाओं पर फैंस फ़िदा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुंबई के एक अवॉर्ड शो में ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं। एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां आर कानों में गोल्डन इयर रिंग्स पहनकर भूमि बला की खूबसूरत लग रही थीं।
all photo credit Bhumi Pednekar instagram
उन्होंने बेबी पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी और इस हाई स्लिट ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। भूमि पेडनेकर का यह अंदाज देखकर हर मंत्र मुग्ध दंग रह गया।
भूमि के लुक पर फिदा हुए फैंस
भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह फोटोज शेयर करते हुए लिखा- बहुत आराम से अपनी विनिंग स्पीच के साथ खड़ी हूं। भूमि का यह किलर लुक फैंस को तो अच्छा लगा ही, साथ ही रिया कपूर, ताहिरा कश्यप, पत्रलेखा समेत तमाम सेलेब्रिटीज ने भी लुक की बहुत तारीफ की है।
View this post on Instagram
भूमि ने किए हैं कई डिफरेंट रोल
एक्ट्रेस ने अपने अभी तक के करियर में हर तरह के किरदार किए हैं। आयुष्मान खुराना के साथ जहां वो फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में काम कर चुकी हैं तो उन्होंने फिल्म ‘बाला’ में भी एक डार्क लड़की का रोल प्ले किया है।
View this post on Instagram
Bhumi Pednekar in black dress, Bhumi Pednekar bold pics, Bhumi Pednekar bold look,
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर