आध्यात्म
‘साहित्य आज तक’ में शामिल होंगी साहित्य जगत की दिग्गज हस्तियां
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2017/11/S120171109224456_l.jpg)
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)| आज तक का तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव ‘साहित्य आज तक’ 10 नवंबर से शुरू हो रहा है। साहित्य महोत्सव का यह दूसरा संस्करण है, जिसमें हिंदी साहित्य जगत की विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां भाग लेंगी।
यह सम्मेलन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर में 10 से लेकर 12 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस साल का साहित्य सम्मेलन साहित्य जगत के कई अन्य नामों के जुड़ने से ज्यादा आकर्षक और खास रहने वाला है। देश के प्रख्यात लेखकों के साथ-साथ दर्शकों को स्पोर्ट्स, थिएटर और राजनीति जैसे विभिन्न पृष्ठभूमि वाले दिग्गजों को भी सुनने का मौका मिलेगा।
साहित्य आज तक का दूसरा संस्करण लेखकों और विचारकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा और कहानीकारों की भावनाओं को अभिव्यक्त करेगा। आरिफ जकारिया और सोनाली कुलकर्णी द्वारा ‘गर्दिश में तारे’ नाटक के साथ मामे खान और नूरां बहनों का जादुई प्रदर्शन इस साहित्य महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगाएगा।
साहित्य आज तक दूसरे सम्मेलनों से खासा अलग पहचान रखता है और हिन्दी साहित्य की बड़ी हस्तियों को एक मंच पर लाता है। 100 से अधिक विद्वानों, कवियों, लेखकों, संगीतकारों, अभिनेताओं, लेखकों और कलाकारों की उपस्थिति के साथ यह बेहद व्यापक साहित्य आयोजन चुका है।
महोत्सव में शामिल होने वाले साहित्य दिग्गज हैं- जावेद अख्तर, करन जौहर, कुमार विश्वास, प्रसून जोशी, पीयूष मिश्रा, चेतन भगत, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, हंस राज हंस, जयदीप साहनी, रचना बिष्ट, रावत, दीक्षा द्विवेदी, मंजूर भोपाली, आलोक श्रीवास्तव, शीन काफ निजाम, अशोक वाजपेयी, मामे खान,अनुजा चैहान, देवदत्त पटनायक, अश्विन सांघी, सुदीप नागरकर और यतीन्द्र मिश्रा।
सम्मेलन में न सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम और थिएटर का आयोजन होगा बल्कि यह उभरते लेखकों को दर्शकों के बीच अपनी लेखनी को प्रचारित करने का अवसर प्रदान करेगा।
आध्यात्म
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/how-can-i-get-promoted-in-my-job.jpg)
नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।
. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।
. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।
. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।
. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय
-
ऑफ़बीट3 days ago
ज्वैलर बाप-बेटे ने अमेरिकी महिला से की ठगी, 300 रु वाली ज्वैलरी 6 करोड़ में बेची
-
नेशनल1 day ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
मनोरंजन22 hours ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
ऑफ़बीट1 day ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
प्रादेशिक1 day ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे