Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नदी-जोड़ो परियोजना का काम 3 महीने में शुरू होगा : गडकरी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)| महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना के पहले चरण का काम अगले तीन महीनों में शुरू हो जाएगा, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने यहां शनिवार को यह घोषणा की।

गडकरी ने कहा कि नदियों को जोड़ने की कई सालों से चर्चा चल रही है। सरकार अब इस परियोजना का काम शुरू करने की स्थिति में है।

गडकरी ने यहां वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 में कहा, नदी जोड़ो परियोजना के तहत 30 परियोजनाओं की कुल लागत 8 लाख करोड़ रुपये होगी। अगले तीन महीनों में पहली तीन परियोजनाओं पर काम शुरू करने की स्थिति में होंगे, जिसकी लागत 1 लाख करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि तीन नदी-जोड़ो परियोजना में गुजरात और महाराष्ट्र के बीच पिंजल-दमनगंगा और तापी-नीरा-नर्मदा, तथा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच केन-बेतवा नदियों को जोड़ा जाएगा।

गडकरी ने सितंबर में जल संसाधन मंत्रालय का पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्यों में पानी एक महत्वपूर्ण समस्या है।

उन्होंने कहा, हम अब नहर की जगह पर पाइपलाइन लगाने की योजना बना रहे हैं और ड्रिप सिंचाई करेंगे। इससे जल संसाधन में तीन गुणा वृद्धि होगी और उत्पादन में ढाई गुणा वृद्धि होगी।

गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी पहल से कृषि विकास दर आने वाले समय में तेज होगा।

Continue Reading

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending