Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बदले की आग में 16 साल की लडक़ी को निर्वस्त्र कर घुमाया

Published

on

Loading

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान शहर में किशोरवय लड़की के कपड़े उतारकर उसे सड़कों पर निर्वस्‍त्र किया गया। खबरों के मुताबिक लड़की के साथ ऐसा उसके भाई के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बदला लेने के लिए यह गंदा काम किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वाकया 27 अक्टूबर का है, जब एक 16 साल की लड़की तालाब से पानी लेकर घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसे कुछ पुरुषों ने उसे दबोच लिया और उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसे एक घंटे तक सड़कों पर घुमाया।

इसके बाद आरोपितों ने कहा कि लड़की को उसके भाई की जगह सजा दी जा रही है। इस बात का गांव की ही किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था।

पुलिस की माने तो हमलावर उसी लड़की के परिवारवाले हैं। इससे पीड़िता के भाई का अफेयर चल रहा है। उन्होंने परिवार के सम्मान को वापस पाने के लिए यह कारनामा किया। इससे पहले लड़की के भाई पर पंचायत ने मामले में 1 लाख 5 हजार का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अब भी सजावल नामक का मुख्य आरोपित फरार है।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending