Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वेंकैया ने स्वीकारा, दिल्ली में जल्दी चुनाव न कराकर गलती की

Published

on

VENKAIAH_NAIDU-BJP-statement

Loading

कोलकाता। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार ने पार्टी में हलचल मचा दी है। पार्टी में मंथन-चिंतन का दौर चालू हो गया है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि उनकी पार्टी को पिछले साल लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही दिल्ली चुनाव करा लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करके पार्टी ने बड़ी रणनीतिक भूल की।

उन्होंने कहा कि मुझे यह स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हमें तुरंत विधानसभा चुनाव कराना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर हमने ऐसा किया होता तो हम दिल्ली में चुनाव आसानी से जीत जाते। उन्होंने कहा कि पार्टी को अब आत्ममंथन और चिंतन करना होगा और साथ ही अपना जनाधार बढ़ाने के तौर-तरीके तलाशने होंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर दिल्ली का चुनाव भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है, पर अब भी भाजपा का जनाधार कायम है।

नायडू के अनुसार, दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के वोट भी आम आदमी पार्टी के खाते में गिरे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के लिए यही सबक है। उल्लेखनीय है कि भाजपा इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल को लेकर काफी गंभीर है।

उत्तर प्रदेश

मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या के आरोपी तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने उनके पास से लूटा गया जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है। इस पूरी वारदात को देवेंद्र नाथ के ड्राइवर अखिलेश, उसके भाई रवि और एक साथी रंजीत ने अंजाम दिया था।

मंगलवार को पुलिस मोहिनी दुबे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लखनऊ की इंदिरा नगर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम मुठभेड़ में शामिल हुई थी। तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल और सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

 

Continue Reading

Trending