Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बेला चार महीने से कर रही है ड्रेक को डेट

Published

on

Loading

लॉस एंजिलस, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| मॉडल बेला हदीद और गायक-रैपर ड्रेक कथित तौर पर पिछले चार महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 30 वर्षीय ड्रेक ने इस महीने हदीद के 21वें जन्मदिन पर एक पार्टी दी थी और उसके बाद वह हदीद की तरफ और भी आकर्षित हुए।

‘लाइफ एंड स्टाइल’ पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से बताया, वह पहले इस बारे में गंभीर नहीं थी लेकिन अब वह इसे लेकर काफी गंभीर है। अब वह दोनों अकसर मिल रहे है और डेट पर भी जा रहे है।

ड्रेक और हदीद पहली बार तब मिले थे जब वह गाय द विकेंड को डेट कर रही थी।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending