Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हर्षिता की बहन ने किया चौंका देने वाला खुलासा, कहा- मेरे पति ने मरवाया, करता था उससे रेप

Published

on

Loading

चंडीगढ़| हरियाणवी गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या को लेकर उनकी बहन ने मीडिया के सामने नया खुलासा सामने आया है। हर्षिता की बहन लता के मुताबिक, हर्षिता की मौत के पीछे उसके जीजा का ही हाथ है। लता ने इस हत्या के पीछे की वजह कहा कि उसने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि हर्षिता उनकी मां की हत्या की चश्मदीद गवाह थी।

लता का कहना है कि हर्षिता की हत्या उसके जीजा दिनेश ने की है। दिनेश लता का पति है और हर्षिता से रेप के आरोप में इनदिनों जेल में बंद है। दिनेश पर हर्षिता की मां की हत्या का भी आरोप है। उसने लता को भी धमकी दी थी।

हरियाणवी गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की कुछ अज्ञात बदमाशों ने हरियाणा के पानीपत जिले में गोली मारकर हत्या कर दी। वह मंगलवार को एक गांव में कार्यक्रम पेश करने के बाद वापस आ रही थीं।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हर्षिता पानीपत के इसराना ब्लॉक के चमरारा गांव से कार में वापस आ रही थीं, जिस दौरान उन्हें नजदीक से पांच-छह गोली मारी गई।

कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें निशाना नहीं बनाया। हमलावर काले रंग की कार में थे। यह घटना शाम लगभग 4.30 बजे हुई। 22 वर्षीय हर्षिता सोनीपत जिले की रहने वाली थीं। उन्होंने हाल में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, लेकिन उन्हें इसका डर नहीं है।

उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। हर्षिता एक डांसर और हरियाणवी ‘रागिनी’ गायिका थीं। पुलिस ने कहा कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।

बल्लभगढ़ की निशा ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही फेसबुक के जरिये हर्षिता के संपर्क में आई थी। गुमड़ से संदीप ने बताया कि उसकी चार दिन पहले ही फेसबुक के जरिये ही उसकी हर्षिता से बातचीत हुई थी। हर्षिता ने उसे नहीं बताया था कि उसे जान का खतरा है।

हर्षिता पिछले डेढ़ साल में डांस और सिंगिंग से मशहूर हो गईं थीं। फेसबुक पेज पर वो अपने वीडियो भी अपलोड करती रहतीं थीं। मौत से पहले भी धमकी दिए जाने की बात भी उन्होंने फेसबुक पर अपलोड वीडियो में बताई थी।

डीएसपी क्राइम देशराज की मानें तो हर्षिता को फेसबुक पर जिस युवक ने धमकी दी है कि उसकी तस्वीर संदीप, निशा व प्रदीप को दिखाई है। तीनों ने बताया कि ये वह युवक नहीं है जिसने हर्षिता की हत्या की है। हर्षिता का मोबाइल फोन बंद था।  वहीं, धमकी पर हर्षिता दहिया ने कहा था कि मैं जाटनी हूं, किसी से नहीं डरती

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending