Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने जीते पदक

Published

on

Loading

प्लोव्दिव (बुल्गारिया), 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| बुल्गारिया के शहर प्लोव्दिव में 10 से 15 अक्टूबर तक आयोजित हुई विश्व वेटरन कुश्ती चैम्पियनशिप में भले ही भारत के पहलवानों का प्रदर्शन बेहतरीन न रहा हो, लेकिन वह अंतिम दिन पदक हासिल करने में कामयाब रहे। भारत के गुरलाल सिंह ने 88 किग्रा. फ्री स्टाईल वर्ग और 100 किलो फ्रीस्टाइल ‘सी डिवीजन’ में पंजाब के रणधीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।

गुरलाल इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बुल्गारिया के अतानास स्टोयानोव एटानसओव से हार गये थे। हालाकि, उन्होंने अपने पहले मुकाबले में तुर्की के मेसुट ईकेएमकेसी को मात्र 42 सेकेंड में परास्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा, अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर ने अहम मुकाबले में जापान के केइजो साकिकाबरा को हरा कर कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। यह उनका व्यक्तिगत पांचवा विश्व स्तर का पदक है।

रणधीर ने इससे पहले भी इस्तांबुल, तुर्की में पिछले साल आयोजित विश्व वेटरन कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने विश्व वेटरन में अब तक कुल पांच पदक जीते हैं, जिसमे एक स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य शामिल हैं।

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending