Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

5 साल की उम्र में बच्ची को आने लगे पीरियड्स, राज खुला तो भौचक्का रह गया परिवार

Published

on

Loading

सिडनी। पीरियड जिसे आम बोल चाल की भाषा में माहवारी और मासिक-धर्म के नाम से भी जानते है। ईश्वर के द्वारा पुरुष और स्त्रियो में कई विषमताएं बनायीं गई है, इन्हीं विषमताओं में से एक हैं स्त्रियों में मासिक-धर्म ।

जैसे-जैसे लड़कियों में शारीरिक परिवर्तन होना शुरू होता है वैसे-वैसे पीरियड्स आने शुरू हो जाते है 15 साल की उम्र से लड़कियों को पीरियड्स आना शुरू हो जाता है लेकिन क्या कभी आपने 5 साल की बच्ची को पीरियड्स आते देखा या सुना? शायद नहीं क्योंकि पीरियड्स आने की सही उम्र 15 वर्ष से ही शुरू होती है।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पांच वर्ष की उम्र में एक बच्ची को पीरियड्स आने का खुलासा हुआ है।

एमिली डोवर नाम की ये बच्ची जन्म के समय बिल्कुल ठीक थी, लेकिन जन्म के दूसरे हफ्ते से ही उसमें असामान्य वृद्धि दिखाई देने लगी। चार महीने में ही वह एक साल की बच्‍ची जैसी नजर आने लगी।

इसके बाद दो साल में ही उसके शरीर में ऐसे बदलाव दिखने शुरू हो गए, जो आमतौर पर किशोरावस्था में देखने को मिलते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, ये एक बीमारी है, जिसे एडिसन के नाम से जाना जाता है।

जब एमिली चार साल की थी, तब उसमें एडिसन नाम की बीमारी के पनपने का पता चला था।

बता दें कि, यह बीमारी एड्रेनल ग्रंथियों की होती है। इसमें कॉर्टिसोल और एल्डोस्टेरोन नामक दो मुख्य हॉर्मोन की कमी हो जाती है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending