Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहती हूं : नेहा भसीन

Published

on

Loading

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| नया गीत ‘बेलीहाजिया’ जारी कर चुकीं गायिका नेहा भसीन ने बताया कि पानी के अंदर शूटिंग करना मुश्किल था लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उन्हें चुनौतियां पसंद है। भसीन के पिछले गीत ‘छन माही’ के बाद ‘बेलीहाजिया’ नामक पंजाबी गीत रिलीज हुआ है।

नेहा ने बताया, ‘बेलीहाजीया’ एक अर्थपूर्ण गीत है। गीत और वीडियो शुद्ध कला हैं, ज्यादातर कलाकारों के लिए वीडियो सपना सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा, यह पंजाबी गीत है, यह समीर उलदीन द्वारा रचित है। यह मेरे लिए पहला इलेक्ट्रो-पॉप डांस था। पानी के अंदर शूटिंग करना मुश्किल था क्योंकि कूर्ग के जंगलों में भारी बारिश हो रही थी और पानी धुंधला था लेकिन मैं हमेशा चुनौती के लिए तैयार रहती हूं। शूटिंग का यह अनुभव अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending