Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अब जनता मांगेगी भाजपा नेताओं से काम का हिसाब : अखिलेश

Published

on

Loading

सहारनपुर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि जनता अब भाजपा नेताओं से उनके कामों का हिसाब मांगेगी। जो लोग झूठे वादे कर जनता को बहकाते हैं, वे जवाब देने के लिए तैयार रहें। अखिलेश जनपद के कस्बा तीतरो में दिवंगत चौधरी यशपाल सिंह के जयंती समारोह में भाग लेने के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, चौधरी साहब, लगातार जनता की आवाज उठाते रहे थे। वे विधायक, सांसद, मंत्री बने। उन्होंने सेवा का रास्ता दिखाया जिस पर हमें चलना है।

उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। न नौजवानों को रोजगार मिला है और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। जब पार्टी के वरिष्ठ नेता सच बोलने की हिम्मत दिखाते हैं, तब भाजपा असहज हो उठती है और सफाई देने के लिए मंत्रियों को आगे कर देती है। क्या इससे सच्चाई छिप जाएगी?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किस रास्ते पर चल रही है, पता ही नहीं चल रहा है। इसका अभी तक कोई काम सामने नहीं आया है।

उन्होंने जनता से 2019 में होने वाले चुनावों में भाजपा के ‘ओपियम’ से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा, जब समाजवादी सरकार बनी तो हमने अपने चुनावी घोषणापत्र के वादे पूरे किए। विकास को प्राथमिकता दी। किसानों-नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सबके हित की योजनाएं लागू की। हम वादे पर खरे उतरे, लेकिन भाजपा वाले वादे तो बड़े-बड़े करते हैं, पर पूरा एक भी नहीं करते हैं। वे सिर्फ बहकाते हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार और मंहगाई खत्म करने की बात भी झूठी निकली। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को तबाह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों से हिसाब मांगा जाएगा।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending