Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तमन्ना ने ‘पिंक रिबन वॉक’ में हिस्सा लिया

Published

on

Loading

हैदराबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने रविवार को स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यहां आयोजित एक वॉक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अभिनेत्री ने धारिणी (जिन्हें 24 साल की उम्र में दोनों स्तनों में कैंसर हो गया था, और उन्होंने कैंसर की जंग जीतने में सफलता हासिल की) के साथ इस जागरूकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गो के लगभग 3,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

2के पिंक रिबन वॉक के नौवें संस्करण का आयोजन उषालक्ष्मी स्तन कैंसर फाउंडेशन (यूबीएफ) और केआईएमएस-उषालक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिसीज द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का नारा था, ‘डज योर हार्ट बीट फॉर अर्ली डिटेक्शन ऑफ ब्रेस्ट कैंसर’।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन कैंसर की जल्द पहचान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending