Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की कवायद शुरू

Published

on

Loading

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देश के 10 सबसे साफ शहरों में शामिल कराने के लिए चार जनवरी से होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अधिकारियों की मानें तो हर काम की डेट लाइन तय कर जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और उनकी जवाबदेही भी तय की जा रही है। इको ग्रीन संस्था के माध्यम से नगर निगम द्वारा छह लाख घरों में कैरी बैग बांटे जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि 70 पाकरें में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए एलडीए और नगर निगम जल्द ही एक साथ एक कार्य योजना की शुरुआत करेंगे। 31 अक्टूबर तक 100 फीसदी घरों से कूड़ा उठाने का प्रबंध किया गया है। 15 दिन के भीतर सभी गाड़ियों में जीपीएस लगवाया जाएगा ताकि उनकी निगरानी हो सके।

उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर बायोमैट्रिक मशीन पर अटेंडेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही खुले में शौच को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों को तय समय पर काम पूरा करना होगा। हम लापरवाही और जवाबदेही तय करने के साथ ही कार्रवाई भी करेंगे।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending