Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मायावती ने मोदी पर चलाए तीखे शब्दबाण, कहा- ‘लोकतंत्र के लिए है खतरा’

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर तीखे शब्दबाण चलाए है। मायावती ने मोदी सरकार पर गरीबों और किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनाक्रोश को दबाने के लिए बीजेपी सरकारें कानून का अनुचित उपयोग कर रही हैं।

इतना ही नहीं मायावती ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर भी चुटकी ली।

मायावती ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बीजेपी शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, गुजरात व राजस्थान में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

मशहूर अभिनेता प्रकाश राज पर मुकदमा व शामली में दलित युवक की गिरफ्तारी बीजेपी सरकारों की निरंकुशता की तस्दीक करती हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा कि केन्द्र् सरकार ने दूरदर्शन व आकाशवाणी को हिज मोदी वायस बनाकर उसका महत्व समाप्त कर दिया है। निजी चैनलों पर अप्रत्यक्ष नियन्त्रण करके उसकी स्वतन्त्रता को खत्म करने का प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व स्वतन्त्र विचार रखने वाले लेखकों, साहित्यकारों व पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। मायावती के अनुसार इस घातक प्रवृत्ति से लोकतन्त्र को खतरा पैदा हो रहा है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना कर डाली है। अब देखना होगा कि इसका जवाब बीजेपी कैसे देती है।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending