Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अन्ना हजारे एक बार फिर करेंगे अनशन, निशाने पर मोदी सरकार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। छह साल पहले दिल्ली के जंतर मंतर से भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद कर पूरे देश को एक कर देने वाले गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर दिल्ली की चौखट पर दस्तक देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार उनके निशाने पर भ्रष्टाचार नहीं केंद्र की मोदी सरकार है।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे सोमवार सुबह महाराष्ट्र (पुणे) से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर हजारे ने महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रसिद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे गांधी दर्शन को मानते है और उपवास के जरिये कई लड़ाइयां लड़ चुके हैं।

अन्ना ने कहा कि देश महात्मा गांधी के सपने के रास्ते से भटक गया है। इसीलिए अब वह सत्याग्रह करेंगे। दरअसल पिछले दिनों हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और आंदोलन करने की भी बात कही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्ना हजारे अपने इस नये बड़े आंदोलन की शुरुआत अगले साल जनवरी में कर सकते हैं। बता दें कि पत्र में अन्ना हजारे ने देश में लगातार किसानों की आत्महत्या का भी जिक्र किया था। हजारे ने पत्र के जरिए कहा कि पिछले 3 साल में आपकी सरकार ने किसी पत्र का जवाब नहीं दिया। इसके लिए अब मैने दिल्ली में आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending