Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शानदार जीत पर आप में भारी जश्न

Published

on

aap-jeet-ka-jashn

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मंगलवार को जारी मतगणना के दोपहर तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी जबरदस्त जीत की तरफ बढ़ रही है और इसके कार्यकर्ता शहरभर में पटाखे छोड़ कर और नाच-गा कर जश्न मना रहे हैं। सबसे बड़ा जश्न आप के मुख्यालय पश्चिमी दिल्ली के पटेल नगर पूर्व में मनाया जा रहा है, जहां आप के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक हर सीट की जीत पर खुशियां मना रहे हैं। कई लोग आप का झंडा तो कई लोग पार्टी नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो लहरा रहे हैं।

पार्टी नेताओं ने उम्मीद जाहिर की कि पूरी दुनिया की नजर इस चुनाव परिणाम पर होगी। पार्टी नेता कुमार विश्वास ने कहा कि विश्व हमारी जीत देख रहा है। आप के कार्यालय को गुब्बारे और फूल की पंखुड़ियों से सजाया गया है। पार्टी के एक अन्य नेता संजय सिंह ने कहा कि यह जनादेश अभद्र राजनीति के खिलाफ है। जहां भी हमारे मित्र जीत रहे हैं, हमें वहां किसी को नीचा नहीं दिखाना है। हमें विनम्र बने रहना है और लोगों के लिए काम करना है।

आप के सांसद भगवंत मान ने भी ऐसा ही संदेश देते हुए कहा, “हमें निश्चित रूप से घमंडी नहीं बनना है।” आप के सैकड़ों समर्थक राष्ट्रीय ध्वज लहराते और केजरीवाल तथा आप के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। मुख्यालय के बाहर चुनाव के नतीजे को दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश

मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या के आरोपी तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने उनके पास से लूटा गया जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है। इस पूरी वारदात को देवेंद्र नाथ के ड्राइवर अखिलेश, उसके भाई रवि और एक साथी रंजीत ने अंजाम दिया था।

मंगलवार को पुलिस मोहिनी दुबे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लखनऊ की इंदिरा नगर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम मुठभेड़ में शामिल हुई थी। तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल और सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

 

Continue Reading

Trending