Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘आजमगढ़’ से निर्देशन शुरू कर रहे चंद्रपाल

Published

on

लकीर-के-फकीर,भौरी,आजमगढ़,चंद्रपाल,उत्तर-प्रदेश,नकारात्मक,गतिविधियों,फिल्म,अपराधी

Loading

मुंबई | ‘लकीर के फकीर’ और ‘भौरी’ फिल्म के निर्माता चंद्रपाल सिंह अब ‘आजमगढ़’ फिल्म से निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। चंद्रपाल ने बताया, “मैं आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से ताल्लुक रखता हूं। मीडिया व देश के मन में इस क्षेत्र को लेकर नकारात्मक प्रभाव है। मैंने हमेशा देखा है कि बुरी चीजें हमेशा याद रखी गईं और अच्छी चीजें भुला दी गईं।”

आजमगढ़ में पले-बड़े चंद्रपाल वर्ष 1996 में मुंबई आ गए। उनके अनुसार, हो सकता है कि उनके इलाके के कुछ लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए गलत गतिविधियों में संलिप्त रहे हों, लेकिन पूरे शहर को दोष नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा, “मैं अपनी फिल्म में सारी चीजें दर्शाना चाहता था। मेरी फिल्म में परिस्थितिजन्य अपराध होगा..लेकिन फिल्म इस संदेश के साथ खत्म होती है कि ‘मैं आजमगढ़ से ताल्लुक रखता हूं और मैं अपराधी नहीं हूं।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending