Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

खुद को हमेशा ‘बेस्ट’ बताने वाले ‘शाहरुख खान’ ने अब इस सीईओ को बता दिया ‘सबसे बेस्ट’

Published

on

Loading

मुंबई| ‘टेड टॉक्स इंडिया  नई सोच’ को होस्ट कर रहे शाहरुख खान ने कहा कि भारत में जन्मे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई उनके सबसे पसंदीदा लोगों में से एक हैं। शाहरुख खान ने ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ की एक तस्वीर ट्वीट की और कैप्शन दिया, दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से एक–सुदंर पिचाई  ने टेड टॉक्स में आकर इंडिया की शोभा बढ़ा दी। इसके लिए उनका  धन्यवाद।

‘टेड टॉक्स इंडिया,  नई सोच’ टेड के साथ साझेदारी में बनाया गया पहला वैश्विक हिंदी टॉक शो है। यह एक एनजीओ है।स्टार प्लस पर आने वाले इस शो में टेड के अंदाज में वक्ता अपनी बड़ी योजनाएं साझा करेंगे। ऐसा पहली बार है कि टेड किसी टीवी नेटवर्क के साथ जुड़कर अंग्रेजी के आलावा किसी और भाषा में टीवी सीरीज बना रहा है।

क्या है टेड टॉक शो-

टेड का अर्थ है- तकनीक, मनोरंजन और डिजाइन. इसकी लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। पहले स्पाकर्स की जानकारी को अभी छुपाकर रखा गया है. अभी तक केवल इस बात का खुलासा हुआ है कि इस शो के पहले एपिसोड में एक मेल और एक फीमेल स्पीकर होंगे।

शाहरूख ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, मेरा मानना है कि ‘टेड टॉक्‍स- नई सोच’ भारतभर के लोगों को प्रेरित करेगा। यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिससे मैं जुड़ाव महसूस कर सकता हूं। मेरा मानना है कि मीडिया केवल एक जरिए है, जो बदलाव के लिए आपको प्रेरित कर सकता है। इस शो में अलग सोच पर चर्चा और बातचीत की जाएगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending