Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गोवा उपचुनाव : भाजपा ने बनाई बढ़त

Published

on

Loading

पणजी, 28 अगस्त (आईएएनएस)| गोवा की दो विधानसभा सीटों पणजी और वालपोई पर हुए उपचुनाव के पहले दौर की मतगणना के अंत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बना ली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, पणजी सीट पर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 4,290 वोटों से आगे हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गिरिश चोडंकर को 2,252 वोट मिले हैं।

वालपोई सीट पर भाजपा के उम्मीदवार विश्वजीत राणे 2,242 वोटों से कांग्रेस के रवि नाइक से आगे हैं।

मतदान अधिकारियों का कहना है कि मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे तक खत्म हो सकती है। इसके बाद विजेताओं के नाम का ऐलान होगा।

गोवा में दो सीटों पर 23 अगस्त को हुए उपचुनाव में लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ था। पणजी सीट पर 22,196 और वालपोई सीट पर 28,868 मत पड़े थे।

मार्च 2017 में केंद्र में रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य की राजनीति में पर्रिकर वापस लौट आए थे, जिसके बाद इस सीट से भाजपा के विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिंकर ने इस्तीफा दे दिया था, जिस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी बन पड़ा था।

वालपोई सीट पर कांग्रेस के विधायक राणे ने इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending