Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस का बेदी पर हमला

Published

on

कांग्रेस,भाजपा, किरण बेदी,विश्वसनीयता,मुख्यमंत्री,मतदान,महानिरीक्षक,प्राथमिकी,राष्ट्रपति,पदस्थ, आनंद शर्मा,अकाल,आप,कंपनियों

Loading

नई दिल्ली | कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद प्रत्याशी किरण बेदी पर हमला बोला और कहा कि प्रशासक के रूप में बेदी की विश्वसनीयता कलंकित है। बेदी को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर उतारा है। दिल्ली में 7 फरवरी को मतदान कराए जाएंगे।

कांग्रेस ने कहा कि बेदी जिन दिनों काराधान महानिरीक्षक थीं, उन दिनों राजकोष को हुए कथित नुकसान को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पार्टी ने कहा कि पिछले वर्ष दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर मामला बंद कर दिया गया था। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा को यह उत्तर देना होगा कि आखिर बेदी के खिलाफ प्राथमिकी बंद क्यों की गई और यह भी बताना होगा कि जिन कुछ राज्यों में वे पदस्थ रही थीं, उन राज्यों द्वारा उन्हें ‘हटाया’ क्यों गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी ‘पद का दुरुपयोग’ करने से संबंधित है, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। शर्मा ने कहा कि बेदी को उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाया गया है, क्योंकि भाजपा में नेताओं का ‘अकाल’ है। शर्मा ने कहा, आखिर उन्हें मिजोरम से क्यों हटाया गया? उन्हें चंडीगढ़ और गोवा से क्यों हटाया गया? यदि कल तक उत्तर नहीं दिया गया तो हम कारण खोल देंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ पिछले वर्ष संदिग्ध कंपनियों से चंदा स्वीकारने के आरोपों का उल्लेख करते हुए शर्मा ने सवाल किया, “वे आम आदमी के रुपयों पर चुनाव लड़ रहे हैं, या फर्जी कंपनियों के रुपयों पर?”

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending