खेल-कूद
ऑल इंडिया जूडो चैंपियनशिप में दिल्ली का दबदबा
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)| दिल्ली के जूनियर जूडो खिलाड़ियों (लड़कों और लड़कियों) ने मंगलवार देर रात बवाना के राजावी गांधी स्टेडियम में संपंन हुई तीन दिवसीय सब-जूनियर और जूनियर ऑल इंडिया इंविटेशनल जूडो चैंपियनशिप (लड़कों और लड़कियों) में दमदार प्रदर्शन दिया। यह चैंपियनशिप पहली बार आयोजित की जा रही है। इसके सभी मैच शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए। इस चैंपियनशिप में देश के लगभग सभी राज्यों से 1600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
दिल्ली के लड़कों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक में से कोई न कोई पदक जीता लेकिन 66 किलोग्राम में शुरूआती तीनों पदक जीते। हालांकि, कांस्य पदक पटियाला के लखविंदर से साझा करना पड़ा।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली की लड़कियों ने भी ऐसा ही प्रदर्शन दिया, लेकिन 70 और 70 से अधिक किलोग्राम में तीनों पदक अपने नाम किए। जूडो में कांस्य पदक तीसरे और चौथे स्थान को दिया जाता है।
लड़कों के अन्य मुकाबलों में 81 किलोग्राम में हरियाणा के ललित और आकाश को स्वर्ण और रजत, जबकि दिल्ली के अभिनव और विपुल को कांस्य पदक मिला। 73 किलोग्राम में दिल्ली के अभिषेक सिंह को स्वर्ण और निशांत को रजत पदक मिला, जबकि एसबीएस के मनिंदर व हरियाणा के सुनील खत्री को कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा, 66 किलोग्राम में दिल्ली के लोकेश्वर और अजय डबास को स्वर्ण और रजत मिला। वहीं दिल्ली के जयवीर को और पटियाला के लखविंदर सिंह को कांस्य हासिल हुआ। 60 किलोग्राम में दिल्ली के ही राजा और शुभम को क्रमश: स्वर्ण व रजत, जबकि हरियाणा के मनीष और राहुल को कांस्य पदक हासिल हुआ।
दिल्ली के पुनीत, बबलू को 55 किलोग्राम में स्वर्ण और रजत मिला, जबकि पटियाला के अभिजीत और पंजाब के मौंटी तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। 50 किलोग्राम में एसबीएस के आर्यन को स्वर्ण, डी.डी पालम के विवेक बिष्ट को रजत और बीजीएन के केशव टोकस व पालम के मयंक को कांस्य पदक हासिल हुआ।
दूसरी तरफ लड़कियों के अन्य मुकाबलों में 63 किलोग्राम में दिल्ली की रीतिका को स्वर्ण, दिल्ली की कंचन को रजत और राजस्थान की अनिता व दिल्ली की सिमरण को कांस्य पदक मिला। 70 किलोग्राम में दिल्ली ज्योति टोकस, रेखा, साक्षी और गीताजंली को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल हुआ। प्लस 70 किलोग्राम में दिल्ली की लड़कियों ने तीनों पदक अपने नाम किए। तुलिका को स्वर्ण, शालू को रजत, यशा और सांध्या को कांस्य पदक हासिल हुआ।
टूर्नामेंट के आखिरी दिन भारतीय जूडो संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, तकनीकि अध्यक्ष अनिल कुमार, आइटीबीपी के मुख्य जूडो कोच अनिल कुमारए इंदिरा गांधी भौतिक और शिक्षा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य धंजय सिंह, जूडो कोच सुभाष और सिलकराम मौजूद रहे।
खेल-कूद
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल3 days ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
नेशनल3 days ago
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
-
नेशनल3 days ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग जारी, कुल 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
-
नेशनल2 days ago
जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना