Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सहारा समूह की एंबी वैली नीलाम होगी

Published

on

Loading

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)| बंबई उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के स्वामित्व वाले सहारा समूह को झटका देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया है। एंबी वैली परियोजना के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपये रखा है।

इस नीलामी से प्राप्त धनराशि से आंशिक रूप से कर्जदाताओं और निवेशकों के घाटे की भरपाई की जाएगी।

इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।

बंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारी किए।

ओएल के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी।

सहारा समूह के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में उक्त बोली लगाने वालों का सत्यापन होगा। इस चरण को पार करने के बाद बोली लगाने वाले 15 फीसदी के आरक्षित मूल्य के साथ अपनी बोली लगाएंगे।

इस परियोजना की 8,493.163 एकड़ में फैली संपत्ति की नीलामी होगी।

बाजार सूत्रों का कहना है कि इन संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्य आरक्षित मूल्य से तीन गुना अधिक या 100,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending