Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र : 44 नगर निकायों के चुनाव में 36 फीसदी मतदान

Published

on

Loading

भोपाल, 11 अगस्त (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 44 नगर निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान मतदान हुआ। इन स्थानों पर कुल मिलाकर 66 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांति पूर्व हुआ, कहीं से भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं अलीरापुर में नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस उम्मीदवार के देवर व अन्य चार लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अनुसार, सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 36 प्रतिशत से अधिक मतदाता मतदान कर चुके थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के किसी भी हिस्से से विवाद और मारपीट की खबर सामने नहीं आई है।

अलीराजपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की कांग्रेस उम्मीदवार सेना महेश पटेल के देवर दिलीप सिंह सहित पांच लोगों को पिस्टल व अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर स्कार्पियो गाड़ी में सवार पांच लोगों को गुरुवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि ये लोग मतदाताओं को धमकाने के प्रयास में थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम के मुताबिक, मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम के साथ मतदाताओं के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगवाए गए। इसके साथ ही विभिन्न नगर निकाय में पार्षदों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

परशुराम ने बताया कि 44 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 206 और पार्षद पद के लिए 2,133 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जहां चुनाव हो रहे हैं, उनमें से नगरपालिका परिषद 18 और नगर परिषद 26 हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, इन 44 नगर निकाय में कुल 8,51,732 मतदाता हैं, इनमें से 4,39,607 पुरुष, 4,12,061 महिलाएं और 64 अन्य मतदाता हैं। वार्डो की संख्या 780 और मतदान केंद्रों की संख्या 1,159 है। इस तरह प्रति मतदान केंद्र में औसतन 735 मतदाता हैं।

राज्य में 5,631 पंच, 74 सरपंच, 14 जनपद पंचायत सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य के लिए भी वोट डाले गए। सभी की मतगणना 16 अगस्त को होगी।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending