Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

निकी हेली के 2 शीर्ष सहयोगी पद छोड़ेंगे

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली के दो शीर्ष सहयोगी अपना पद छोड़ेंगे। ‘पोलिटिको’ के अनुसार, हेली ने इसके संकेत दिए कि संचार निदेशक जोनाथन वाचेल तथा चीफ ऑफ स्टाफ स्टीवन ग्रोव्स निजी कारणों से पद छोड़ रहे हैं।

हेली ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, जोनाथन और स्टीव, दोनों ने हाल ही में पारिवारिक समस्याओं का सामना किया। वे हमेशा हमारे प्रिय मित्र रहेंगे।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन संबद्ध सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की, लेकिन यह स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि दोनों कब इस्तीफा देंगे।

ग्रोव्स, हेली के कार्यालय से जुड़ने से पहले हेरिटेज फाउंडेशन में कार्यरत थे। वहीं, वाचेल फॉक्स न्यूज में कार्यरत थे और संयुक्त राष्ट्र कवर करते थे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending