Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सिडनी आतंकी साजिश में गिरफ्तार तीसरा व्यक्ति आरोपित

Published

on

Loading

सिडनी, 7 अगस्त (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पुलिस ने रविवार को एक विमान को नीचे लाने की साजिश रचने वाले तीसरे आरोपी के खिलाफ आरोप तय किया।

बीते सप्ताह आतंकवाद संबंधी गतिविधियों से जुड़े मामलों में दो लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खालिद मरही (39) पर निषिद्ध हथियार रखने का आरोप तय किया गया है। लेकिन अभी पुलिस को यह बताना है कि यह आरोप मरही के खिलाफ है या खालिद व मारमौट करयात भाइयों के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिन्हें बीते सप्ताह आंतकवाद के आरोप में अदालत में पेश किया गया था।

सिडनी भर में मारे गए छापों के बाद मरही आठ दिनों तक पुलिस हिरासत में था और उसे देर रविवार को रिहा कर दिया गया। उसे इस महीने के अंत तक आग्नेयास्त्र रखने के आरोपों में अदालत में पेश होना है।

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने करयात भाइयों पर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बड़ी साजिश रचने का आरोप तय किया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending