Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी सिंगापुर संसद की अध्यक्ष

Published

on

Loading

सिंगापुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)| सिंगापुर संसद की अध्यक्ष हलीमा याकूब ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह अगले महीने होने वाला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रही हैं।

सिंगापुर के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला हैं। एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हलीमा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री ली सीन लुंग को एक पत्र लिखकर संसद की सदस्यता और सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दे दी है।

सिंगापुर में इस साल राष्ट्रपति पद का चुनाव मलय जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। सिंगापुर की बहुसांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए 2016 में एक कानून पारित कर इसकी व्यवस्था की गई थी।

अगर लगातार पांच कार्यकालों के लिए चीनी, मलय या भारतीय समुदाय से कोई राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं होता है तो अगला चुनाव इनमें से ही प्रत्याशियों के लिए आरक्षित होगा।

मलय मूल के आखिरी राष्ट्रपति यूसुफ इसहाक थे। वह देश के पहले राष्ट्रपति थे और 1965 से 1970 तक पद पर रहे थे।

हलीमा याकूब (62) चालीस सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं। जनवरी 2013 में वह देश की पहली महिला संसद अध्यक्ष बनी थीं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending