Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गोवा में अवैध खनन मैंने बंद कराया : नटराजन

Published

on

Loading

पणजी| गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद अब पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री जयंती नटराजन ने राज्य में अरबों डॉलर के अवैध लौह-अयस्क खनन उद्योग को बंद कराने का श्रेय लिया है। कांग्रेस से शुक्रवार को नाता तोड़ने के बाद नटराजन ने देर शाम एक प्रमुख समाचार चैनल के साथ एक विशेष बातचीत में कहा कि 2012 में उन्होंने खनन के लिए दी गई पर्यावरण मंजूरी निलंबित कर दी थी।

उनका मानना है कि ये फैसले उनकी कार्य कुशलता के सबूत हैं, जबकि कई कांग्रेस नेताओं ने उन पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्होंने मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही की।

नटराजन ने कहा, “मैं ही गोवा में सभी खनन रुकवाए। और वे अभी भी बंद हैं। वे कहते हैं कि गोवा की पूरी अर्थव्यवस्था मेरी वजह से चौपट हो गई।”

नटराजन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके मंत्रालय के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending