Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद् प्रोफेसर यशपाल का निधन

Published

on

Loading

नोएडा। वैज्ञानिक और शिक्षाविद् प्रोफेसर यशपाल का मंगलवार को नोएडा स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 90 साल के थे। बता दें, यशपाल को पद्म विभूषण समेत कई सम्मान से सम्मानित किया गया था।

प्रोफेसर यशपाल का जन्म 1926 में हुआ था। यशपाल पंजाब विश्वविद्यालय से 1949 में भौतिकी में स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने 1958 में मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इसी विषय पर पीएचडी की।

1973 में सरकार ने उन्हें स्पेस एप्लीकेशन सेंटर का पहला डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया। 1983-84 में वह प्लानिंग कमीशन के चीफ कंसल्टेंट भी रहे। 1986 से 1991 तक यूजीसी के चेयरमैन रहे थे। 1993 में बच्चों की शिक्षा में ओबरबर्डन के मुद्दे पर भारत सरकार ने यशपाल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई।

एजुकेशन और साइंस में उनकी विशेष सेवा के लिए भारत सरकार ने उनको 1976 में पद्म भूषण, 1980 में मारकोनी अवॉर्ड, 2009 में कलिंगा अवॉर्ड और 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्हें लालबहादुर शास्त्री अवार्ड से भी नवाजा गया था।

प्रोफेसर यशपाल को कॉस्मिक किरणों पर अपने गहरे अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। वह दूरदर्शन पर विज्ञान से जुड़े कार्यक्रम ‘टर्निंग प्वाइंट’ के एंकर रहे थे। विज्ञान से जुड़ी मुश्किल बातों को भी आसान भाषा और सहज तरीके से समझाने के चलते वह विज्ञान के छात्रों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। वह भारत की छाप जैसे टीवी के विज्ञान कार्यक्रमों के सलाहकार मंडल में भी शामिल रहे हैं।

नेशनल

आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर

Published

on

Loading

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शनिवार को ब्रिटेन से आँख की सर्जरी करवाने के बाद वापस भारत लौट आए हैं। भारत वापस लौटने के बाद वो केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। चड्ढा की इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन में आपातकालीन नेत्र शल्य चिकित्सा विट्रेक्टॉमी हुई थी। इस दौरान पार्टी में सियासी उठापटक और उनकी अनुपस्थिति पर कई सवाल भी उठाए गए, लेकिन पार्टी ने कहा था कि आप सांसद बेहतर महसूस करने पर पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि, 2 मई को एक बयान जारी करते हुए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था, ”राघव चड्ढा की यूके में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और अंधेपन की आशंका थी. जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, वह भारत लौटेंगे और हमारे साथ चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि 25 मई को मतदान से पहले राघव चड्ढा अब चुनाव प्रचार में जुट सकते हैं। इसी के साथ राघव चड्ढा के आने से दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिल सकती है। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के उन नेताओं में गिना जाता है जो बीजेपी के खिलाफ तीखे शब्दों में बयान देते हैं। उनके तेज तर्रार तेवर देखते हुए आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर भरोसा जताया था और उन्हें राज्यसभा भेजा गया।

Continue Reading

Trending