Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किरण बेदी को बना दिया ‘हिटलर’, शहर में चिपकाये गए पोस्टर

Published

on

Loading

पुडुचेरी। पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर की जिम्मेदारी संभाल रहीं किरण बेदी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जारी एक पोस्टर में ‘हिटलर” बताया गया है। विधायकों को मनोनीत किए जाने की प्रक्रिया के खिलाफ किरण बेदी और केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान यह पोस्टर दिखाए गए। इन पोस्टरों को शहर में जगह-जगह चिपकाया गया है।

ये पोस्टर उस समय वायरल हुए जब विधायकों के नॉमिनेशन के मामले में राज्य कांग्रेस की इकाई केंद्र सरकार और लेफ्टिनेंट गवर्नर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। बेदी को विरोध का सामना तब करना पड़ा जब केंद्र ने तीन सदस्यों को विधानसभा के लिए नामित किया। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत कई नेताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

इस पोस्टर में पूर्व आईपीएस अधिकारी के चेहरे पर हिटलर की तरह मूंछें लगाई गई हैं। किरण बेदी ने खुद इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि यह कांग्रेस का काम है। बेदी ने इस पोस्टर के साथ ‘हाथ जोडऩे’ वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।

बता दें कि किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के बीच पिछले काफी लंबे समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। कुछ समय पहले ही सीएम वी नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच मतभेद इतने गहरा गए थे कि दोनों के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आ रहा है।

सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending