Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहावना

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, दिन में आंशिक बदली रहेगी। शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ बदली छाए रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 24.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 1 जून को ही इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

केजरीवाल ने सेहत का हवाला देते हुए अपनी सात दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी। इसपर कोर्ट ने कहा कि जेल प्रशासन केजरीवाल की बीमारी से संबंधित जांच कराए। इस तरह से किसी को जमानत नहीं दी जाएगी।

केजरीवाल की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए ईडी ने कहा था कि केजरीवाल अदालत को गुमराह कर रहे हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि लगातार चुनाव प्रचार कर रहे केजरीवाल का स्वास्थ्य तब खराब हुआ जब सरेंडर करने का समय आया।

Continue Reading

Trending