Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

झारखंड में गोमांस के शक में हुई हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार

Published

on

Loading

रांची, 2 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड में कथित तौर पर गोमांस लेकर जा रहे मुस्लिम शख्स की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि रामगढ़ में मीडिया प्रभारी नित्यानंद महतो को जिला पार्टी प्रमुख के घर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

महतो ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ घटना के बारे में पूछताछ के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे।

उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि 29 जून को बजरतंड गांव के पास अलीमुद्दीन उर्फ अगर अंसारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ऐसी खबरें हैं कि वह वैन में ‘प्रतिबंधित मांस’ लेकर जा रहा था।

लोगों के एक समूह ने उसे रोका और उस पर हमला किया। उन्होंने उसकी वैन में भी आग लगा दी।

पुलिसकर्मियों ने उसे उग्र भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। अभी तक महतो सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending