Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीनगर: आतंकी हमले में एसआई शहीद, स्कूल में घुसे आतंकी

Published

on

Loading

श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को आंतकियों ने एक बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को निशाना बनाया। आतंकियों द्वारा श्रीनगर के पंथा चौक पर सीआरपीएफ की गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला किया गया। इस हमले में सुरक्षाबल का एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पास के डीपीएस स्कूल में घुस गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया है।

सडक़ खुलवाने के काम में लगे सीआरपीएफ जवान श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे पंथा चौक बाईपास पर अपने वाहन में बैठे हुए थे। शाम के करीब पांच बजकर 50 मिनट पर आतंकियों ने उन पर हमला किया। यह आतंकी हमला आर्मी कैंट इलाके में हुआ है।

सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने बताया कि आतंकियों के हमले में एक दरोगा की मौत हो गई है जबकि दो जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। लश्कर-ए-तैयबा के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी को कॉल कर हमले की जिम्मेदारी ली है।

आतंकी स्कूल की इमारत में घुसे हुए हैं, फिलहाल आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। गनीमत रही कि स्कूल में कोई स्टूडेंट या स्टाफ नहीं था वरना आतंकी इन्हें बंधक बना सकते थे।

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending