Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राज्‍यपाल की सलाह अखिलेश को नापसंद

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राज्यपाल राम नाईक की सलाह पसंद नहीं आई है। इसका खुलासा राज्यपाल नाइक ने बुधवार को 6 महीने का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते समय किया। उन्‍होनें कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री राज्य का स्थापना दिवस मनाने के पक्ष में नहीं हैं। राज्यपाल ने बुधवार को राजभवन में छह महीने का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान कई मुद्दों पर विचार व्यक्त किये और छह महीने के दौरान उप्र में खुद के द्वारा किए गए कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। राज्य के स्थापना दिवस के बारे में राज्यपाल ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध किया था कि 24 जनवरी को उप्र का स्थापना दिवस मनाया जाना चाहिए। मेरी यह सलाह उनको पसंद नहीं आई है।” हालांकि राजयपाल ने कहा कि उप्र के स्थापना दिवस से एक दिन पहले 23 जनवरी को मुम्बई में रहेंगे, वह उप्र स्थापना दिवस को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि 24 जनवरी को वह उप्र में ही अन्य संगठनों की ओर से इस मौके पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में शरीक होंगे।

इस दौरान राज्यपाल ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि कुछ पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद-विधायक द्वारा अशोक चिन्ह का दुरूपयोग किया जा रहा है। इसे रोका जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2012 में चुनकर आए बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के विधायक बजरंग बहादुर सिंह को सरकारी ठेके लेने के आरोप में दोषी घोषित करते हुए लोकायुक्त एन के मेहरोत्रा ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की थी। राज्‍यपाल ने इस दौरान साफतौर पर कहा कि इनकी सदस्यता समाप्त करने की संस्तुति निर्वाचन आयोग ने भेजी है। 16 जनवरी को दोनों सदस्यों ने भी अपना पक्ष रखा है। इस पर अंतिम फैसला कानूनी आधार पर जल्द ही लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending