Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अनुराग कश्यप को फिर हुआ प्यार, 21 साल की युवती से फरमा रहे रोमांस

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को दो असफल शादियों के बाद एक बार फिर प्यार हो गया है। दो बार शादी के बंधन में बंध चुके फिल्म अनुराग आजकल अपनी नई गर्लफ्रेंड 23 साल की शुभ्रा शेट्टी के साथ रोमांस फरमा रहे हैं।

दरअसल अनुराग कश्यप इन दिनों शुभ्रा शेट्टी नाम की लडक़ी को डेट कर रहे हैं, जो महज 23 साल की हैं। वहीं अनुराग की बात करें तो वह 44 साल के हैं। इन दिनों दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।

शुभ्रा शेट्टी के साथ अनुराग के रिश्ते की खबरें पिछले कुछ समय से आ रही थीं, लेकिन अब अनुराग ने इन खबरों पर अपनी हामी की मुहर लगा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शुभ्रा शेट्टी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

शुभ्रा शेट्टी अनुराग के फैंटम प्रोडक्शन हाउस में ही काम करती हैं। अनुराग कुछ समय पहले शुभ्रा के साथ हॉलिडे पर न्यूयॉर्क गए थे। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें इसी हॉलीडे के दौरान की हैं। इस हॉली-डे पर अनुराग कश्यप की बेटी भी दोनों के साथ थी। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया 16 साल की हैं, शु्भ्रा उनसे सिर्फ 7 साल बड़ी हैं।

अगर अनुराग की बात करे तो उनकी पहली पत्नी आरती बजाज के साथ उनकी शादी साल 2003 में हुई थी पर दोनों ने 6 साल के बाद तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में पैर जमा रही ऐक्ट्रेस कल्की कोचलिन के साथ 2011 में शादी कर ली। हालांकि 4 साल के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending