Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छग : रायपुर में 533.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे रमन

Published

on

Loading

रायपुर, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी रायपुर के विकास के लिए 533 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत वाले 10 महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित पंडरी में गुरुवार को इन विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

राज्य के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि राजधानी रायपुर के अब तक के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री के हाथों लगभग 534 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होने जा रहा है।

मूणत ने कहा, इन निर्माण कार्यों में रायपुर पंडरी नैरो गेज रेलवे लाईन के स्थान पर 313 करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। शास्त्री चौक पर 49 करोड़ रुपये की राशि से स्काई वॉक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा केनाल लिंकिंग रोड पर कमल विहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर 25 करोड़ 38 लाख रुपये के फ्लाईओवर, डीआरएम ऑफिस के समीप लेवल क्रॉसिंग पर 28 करोड़ 11 लाख रुपये से रेलवे अंडर ब्रिज और उरकुरा सरोना रेलमार्ग के गोंदवारा गेट पर 20 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा, इसी तरह भाठागांव चौक पर 23 करोड़ 89 लाख रुपये से ओवर पास का निर्माण और राजेन्द्र नगर के समीप 24 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से ओवर पास का निर्माण होगा। शहीद स्मारक भवन रायपुर में 8 करोड़ 84 लाख रुपये से मरम्मत एवं एयरकंडिशनिंग कार्य किया जाएगा। सिटी कोतवाली से टिकरापारा पचपेड़ी नाका चौक तक 16 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि से मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। इन कार्यों में राजधानी स्थित रिंग रोड के कुशालपुर चौक पर 22 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से ओवर पास का निर्माण भी शामिल है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending