Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र-राजस्थान के बीच बसें दौड़ेंगी 56 हजार किलोमीटर

Published

on

Loading

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के करीब 56 हजार किलोमीटर लंबी 199 सड़कों को अब परिवहन के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर उप्र के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राजस्थान के परिवहन मंत्री यूनुस खान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। करार के तहत इनमें दिल्ली, जयपुर, अजमेर, हरिद्वार, मेरठ, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर, उदयपुर, वृंदावन, गोरखपुर, संभल, इलाहाबाद, सवाई माधोपुर, अलवर और कन्नौज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के कैलेंडर का लोकार्पण करते हुए कहा कि ये दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय संप्रभुता के साथ हम सब जुड़े हुए हैं। अब अलवर से कन्नौज के लिए सीधी बस सेवा होगी। काशी, प्रयाग आने के लिए हर व्यक्ति उत्सुक रहता है। अयोध्या आने के लिए भी हर व्यक्ति में उत्सुकता रहती है। इस करार से लोगों की राहें आसान होंगी। सरकारों का कार्य लोक कल्याण के लिए होना चाहिए। सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, यह देश अद्भुत है, केरल से निकला संन्यासी चार पीठों की स्थापना करता है। आदि शंकराचार्य ने चार पीठों की स्थापना की थी।

योगी ने कहा, दोनों राज्यों के परिवहन मंत्रियों को धन्यवाद देता हूं। उप्र सरकार पूरे ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। हम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए नए आयाम दिए हैं। इसी क्रम में अब परिवहन सेवाओं का विस्तार हो रहा है। जल्द ही कई और राज्यों से उप्र का करार होगा। उप्र में गांव स्तर पर भी बसों का संचालन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम चाहते हैं कि परिवहन के नियम पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाएं।

सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से जो जन और धन की हानि हो रही है, उसका कोई समाधान निकालना होगा। उप्र सरकार सकुशल यात्रा के लिए काम कर रही है।

Continue Reading

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending