Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘चतुर बनिया’ टिप्पणी से गहरा आघात लगा : तारा गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी भट्टाचार्य ने यहां सोमवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीजी के लिए ‘चतुर बनिया’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें गहरा आघात लगा है।

तारा गांधी ने एक विज्ञप्ति में कहा है, मोहनदास करमचंद गांधी की जैविक पौत्री होने के नाते मेरी स्वाभाविक प्रतिक्रिया है कि मुझे गहरा आघात लगा। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं और एक भारतीय नागरिक होने के नाते मैं भी अपनी निष्पक्ष प्रतिक्रिया देना चाहती हूं।

देश की सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, वरिष्ठ राजनेता को महानतम युगद्रष्टा महात्मा गांधी के बारे में बोलते समय विवेक दिखाना चाहिए था।

तारा गांधी भट्टाचार्य कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक न्यास की न्यासी (ट्रस्टी) हैं।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह उसी राज्य के विधायक हैं, जिस राज्य में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। अंतर यह है कि गांधी ईश्वर और अल्लाह को एक मानते थे, वह ‘सर्वधर्म समभाव’ का संदेश देते रहे, लेकिन शाह की पार्टी खुद को बहुसंख्यक हिंदुओं की पार्टी कहलाने में गर्व महसूस करती है। हां, अल्पसंख्यकों को दिलासा दिलाने के लिए ‘सबका साथ सबका विकास’ की रट जरूर लगा लेती है।

उल्लेखनीय यह भी है कि शाह की पार्टी का मार्गदर्शक वही संगठन है, जिसका सदस्य कभी महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे हुआ करता था।

Continue Reading

नेशनल

आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर

Published

on

Loading

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शनिवार को ब्रिटेन से आँख की सर्जरी करवाने के बाद वापस भारत लौट आए हैं। भारत वापस लौटने के बाद वो केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। चड्ढा की इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन में आपातकालीन नेत्र शल्य चिकित्सा विट्रेक्टॉमी हुई थी। इस दौरान पार्टी में सियासी उठापटक और उनकी अनुपस्थिति पर कई सवाल भी उठाए गए, लेकिन पार्टी ने कहा था कि आप सांसद बेहतर महसूस करने पर पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि, 2 मई को एक बयान जारी करते हुए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था, ”राघव चड्ढा की यूके में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और अंधेपन की आशंका थी. जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, वह भारत लौटेंगे और हमारे साथ चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि 25 मई को मतदान से पहले राघव चड्ढा अब चुनाव प्रचार में जुट सकते हैं। इसी के साथ राघव चड्ढा के आने से दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिल सकती है। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के उन नेताओं में गिना जाता है जो बीजेपी के खिलाफ तीखे शब्दों में बयान देते हैं। उनके तेज तर्रार तेवर देखते हुए आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर भरोसा जताया था और उन्हें राज्यसभा भेजा गया।

Continue Reading

Trending