Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गांधी को ‘चतुर बनिया’ कहने वाले शाह को जद(यू) ने लताड़ा

Published

on

Loading

पटना, 10 जून (आईएएनएस)| बिहार में सत्ताधारी जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह की महात्मा गांधी पर की गई ‘चतुर बनिया’ टिप्पणी की कड़ी निंदा की। जद(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया से कहा कि शाह ने देश का अपमान किया है और ये लोग गांधी को संबोधित करने के लिए ‘जाति’ का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, जब देश गांधी के चंपारण सत्याग्रह की 100वीं जयंती मना रहा है, ऐसे में भाजपा अध्यक्ष ने न सिर्फ गांधी का, बल्कि सवा करोड़ देशवासियों का भी अपमान किया है।

नीरज ने कहा कि शाह पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और आपराधिक कृत्य में कई बार जेल जा चुके हैं, और अब वह महात्मा गांधी की जाति बताकर उन पर निशाना साध रहे हैं। यह शर्मनाक और अक्षम्य है।

दूसरी तरफ जद(यू) के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने कहा कि शाह ने गांधी को ‘चतुर बनिया’ कहकर न सिर्फ खुद की मानसिकता जाहिर की है, बल्कि इससे भाजपा का असली चेहरा और एजेंडा भी उजागर हो गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालांकि भाजपा अध्यक्ष के बयान पर चुप्पी साधे रहे।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending