Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छग : अमित शाह ने गिरौदपुरी धाम में पूजा अर्चना की

Published

on

Loading

रायपुर, 10 जून (आईएएनएस)|छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को महान समाज सुधारक गुरुबाबा घासीदास की जन्मस्थली और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में पूजा अर्चना की। उन्होंने वहां कुतुबमीनार से भी ऊंचे जैतखाम का भी अवलोकन किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा, यह विशाल जैतखाम गुरुबाबा घासीदास के सत्य, अंहिसा और परोपकार के प्रेरक उपदेशों आधारित जीवन-दर्शन के प्रति देश और दुनिया की आस्था का प्रमुख केंद्र है। शाह ने वास्तुकला की दृष्टि से इसके निर्माण की भी प्रशंसा की।

इसका निर्माण छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया है। नई दिल्ली स्थित कुतुबमीनार की ऊंचाई 72 मीटर है, जबकि यह विशाल जैतखाम उससे पांच मीटर ज्यादा ऊंचा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्त संरक्षण मंत्री पुन्नू लाल मोहले, पर्यटन और संस्कृति मंत्री दयाल दास बघेल सहित कई गणमान्य पूजा अर्चना में शामिल हुए।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending