Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में परीक्षाफल से नाराज छात्रों की हड़ताल

Published

on

Loading

पटना, 8 जून (आईएएनएस)| बिहार में राज्य की बोर्ड परीक्षा में 12वीं के छात्रों के बड़ी संख्या में फेल होने के विरोध में गुरुवार को वामपंथी पार्टियों से संबद्धित छात्र संगठनों के हड़ताल पर जाने से रेल और सड़क सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हाथों में झंडे और बैनर लिए सैकड़ों छात्रों ने आरा, पटना, वैशाली, बेगूसराय, जहानाबाद और गया जिले में जबरन रेल सेवा को बंद कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि छात्रों के द्वारा राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को अवरुद्ध करने से कई स्थानों पर सड़क यातायात बाधित हुआ है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा समर्थित हड़ताल बिहार स्कूल परीक्षण बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा में 8 लाख से अधिक विद्यार्थियों के फेल होने के 10 दिन बाद हो रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया है कि असफल विद्यार्थी अपने उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन या सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह परिणाम एक महीने के भीतर घोषित होंगे। उन्होंने यह भी वादा किया है कि बीएसईबी जल्द ही कंपार्टमेंटल परीक्षाएं आयोजित करेगी।

Continue Reading

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending