Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन नीति पर काम कर रहा

Published

on

Loading

यांगून, 6 जून (आईएएनएस)| म्यांमार सरकार ने कहा है कि वह राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन नीति को लागू करने की दिशा में काम कर रही है, जिसके जल्द क्रियान्वयन की उम्मीद है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को कहा कि यह नीति समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों, निजी क्षेत्र और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार की जा रही है और इसे एक नई राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीति और कार्य योजना के साथ शुरू किया जाएगा।

राष्ट्रपति यू हटिन क्याव ने ने पी था में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक समारोह में यह खुलासा किया।

राष्ट्रपति ने म्यांमार के लोगों को एशिया में सर्वाधिक पारिस्थितिक विविधता वाले देश की सुंदरता के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्रकृति से जुड़ने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

म्यांमार में पौधों की 18,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। पक्षियों की 1,100 प्रजातियां और स्तनधारी जीवों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से पादप की 61 प्रजातियां और स्तनधारी जीवों की 44 प्रजातियां लुप्तप्राय या गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियां घोषित की जा चुकी हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending