Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

संजय लीला भंसाली की फिल्म में नहीं होंगे सलमान

Published

on

Loading

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)| अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को उन अफवाहों का खंडन किया जिनमे कहा गया था कि वह संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में हैं, लेकिन उनका यह भी कहना है कि अगर भंसाली कुछ सोचते हैं तो वह उनके साथ काम के लिए तैयार हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भंसाली की फिल्म में काम कर रहे हैं? इस पर सलमान ने संवाददाताओं से कहा, यह अफवाह है। घबराएं नहीं। हालांकि, इसके बाद अगर उनके पास कोई विचार है तो मैं तैयार हूं।

सलमान इससे पहले भंसाली के साथ ‘खामोशी’ और ‘हम दिल चुके सनम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

वर्तमान में सलमान ईद पर रिलीज हो रही ‘ट्यूबलाइट’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending