Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में मौैसम ख़राब,रेलगाड़ियां प्रभावित

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिस कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे पहुंच गई। कोहरे के कारण 60 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने दिनभर साफ आसमान के आसार जताए हैं।

उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि करीब 60 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि नौ का समय बदला गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बतया, “सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।”

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी दर्ज की गई।

इधर, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending