Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महिला सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से राजनीति को दूर रखना चाहिए।

दिल्ली महिला आयोग के तत्वावधान में वैश्विक महिला मुद्दों से जुड़ी अमेरिकी गृह मंत्रालय के सचिवालय और गैर सरकारी संगठन शक्ति वाहिनी द्वारा ‘महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में केजरीवाल ने यह बात कही।

केजरीवाल ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया, डीसीडब्ल्यू के एक कार्यक्रम में बोलने का मौका मिला। मेरा मानना है कि महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, राजनीति करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके परिवारों में भी महिलाएं हैं और अगर स्थिति खराब होती है तो वे भी प्रभावित होंगी।

केजरीवाल ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में डीसीडब्ल्यू के कार्यो की सराहना भी की।

इस कार्यक्रम में बिहार और छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों सहित अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इनके अलावा 12 राज्यों के मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

केजरीवाल के अलावा डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल और अमेरिकी दूतावास के निदेशक (उत्तर भारत) जोनाथन केस्लर ने समारोह को संबोधित किया।

Continue Reading

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending